Saturday, October 4, 2014

Papankusha ekadashi Sadhana पापांकुशा एकादशी साधना,



http://mantra-tantra-yantra-science.blogspot.in/2011/11/papankusha-sadhana.html

हर मनुष्य को मृत्यु के बाद नरक में जाने का भय सताता है। तो उस भय से मुक्त हो जाइए और अपने द्वारा किए हुए पाप कर्मों से मुक्ति पाइए। पापांकुशा एकादशी का व्रत रख कर भयमुक्त जीवन का आनंद लीजिए और स्वर्ग जाने का मार्ग पाइए।

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पापांकुशा एकादशी कहते हैं। इस एकादशी का महत्व भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं धर्मराज युधिष्ठिर को बताया था। इस एकादशी पर भगवान पद्मनाभ की पूजा की जाती है। इस बार यह एकादशी 4 अक्टूबर है|

धर्मराज युधिष्ठिर कहने लगे कि हे भगवान! आश्विन शुक्ल एकादशी का क्या नाम है? अब आप कृपा करके इसकी विधि तथा फल कहिए। भगवान श्रीकृष्ण कहने लगे कि हे युधिष्ठिर! पापों का नाश करने वाली इस एकादशी का नाम पापांकुशा एकादशी है। हे राजन! इस दिन मनुष्य को विधिपूर्वक भगवान पद्‍मनाभ की पूजा करनी चाहिए। यह एकादशी मनुष्य को मनवांछित फल देकर स्वर्ग को प्राप्त कराने वाली है।

मनुष्य को बहुत दिनों तक कठोर तपस्या से जो फल मिलता है, वह फल भगवान गरुड़ध्वज को नमस्कार करने से प्राप्त हो जाता है। जो मनुष्य अज्ञानवश अनेक पाप करते हैं परंतु हरि को नमस्कार करते हैं, वे नरक में नहीं जाते। विष्णु के नाम के कीर्तन मात्र से संसार के सब तीर्थों के पुण्य का फल मिल जाता है। जो मनुष्य शार्ङ्‍ग धनुषधारी भगवान विष्णु की शरण में जाते हैं, उन्हें कभी भी यम यातना भोगनी नहीं पड़ती।

जो मनुष्य वैष्णव होकर शिव की और शैव होकर विष्णु की निंदा करते हैं, वे अवश्य नरकवासी होते हैं। सहस्रों वाजपेय और अश्वमेध यज्ञों से जो फल प्राप्त होता है, वह एकादशी के व्रत के सोलहवें भाग के बराबर भी नहीं होता है। संसार में एकादशी के बराबर कोई पुण्य नहीं। इसके बराबर पवित्र तीनों लोकों में कुछ भी नहीं। इस एकादशी के बराबर कोई व्रत नहीं। जब तक मनुष्य पद्‍मनाभ की एकादशी का व्रत नहीं करते हैं, तब तक उनकी देह में पाप वास कर सकते हैं।

हे राजेन्द्र! यह एकादशी स्वर्ग, मोक्ष, आरोग्यता, सुंदर स्त्री तथा अन्न और धन की देने वाली है। एकादशी के व्रत के बराबर गंगा, गया, काशी, कुरुक्षेत्र और पुष्कर भी पुण्यवान नहीं हैं। हरिवासर तथा एकादशी का व्रत करने और जागरण करने से सहज ही में मनुष्य विष्णु पद को प्राप्त होता है। हे युधिष्ठिर! इस व्रत के करने वाले दस पीढ़ी मातृ पक्ष, दस पीढ़ी पितृ पक्ष, दस पीढ़ी स्त्री पक्ष तथा दस पीढ़ी मित्र पक्ष का उद्धार कर देते हैं। वे दिव्य देह धारण कर चतुर्भुज रूप हो, पीतांबर पहने और हाथ में माला लेकर गरुड़ पर चढ़कर विष्णुलोक को जाते हैं।

हे नृपोत्तम! बाल्यावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था में इस व्रत को करने से पापी मनुष्य भी दुर्गति को प्राप्त न होकर सद्‍गति को प्राप्त होता है। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की इस पापांकुशा एकादशी का व्रत जो मनुष्य करते हैं, वे अंत समय में हरिलोक को प्राप्त होते हैं तथा समस्त पापों से मुक्त हो जाते हैं। सोना, तिल, भूमि, गौ, अन्न, जल, छतरी तथा जूती दान करने से मनुष्य यमराज को नहीं देखता।

जो मनुष्य किसी प्रकार के पुण्य कर्म किए बिना जीवन के दिन व्यतीत करता है, वह लोहार की भट्टी की तरह साँस लेता हुआ निर्जीव के समान ही है। निर्धन मनुष्यों को भी अपनी शक्ति के अनुसार दान करना चाहिए तथा धनवालों को सरोवर, बाग, मकान आदि बनवाकर दान करना चाहिए। ऐसे मनुष्यों को यम का द्वार नहीं देखना पड़ता तथा संसार में दीर्घायु होकर धनाढ्‍य, कुलीन और रोगरहित रहते हैं।

भगवान श्रीकृष्ण ने कहा- हे राजन! जो आपने मुझसे मुझसे पूछा वह सब मैंने आपको बतलाया। अब आपकी और क्या सुनने की इच्छा है?



यावत् जीवेत सुखं जीवेत |

सर्वं पापं विनश्यति ||




प्रत्येक जीव विभिन्न योनियों से होता हुआ निरन्तर गतिशील रहता है| हलाकि उसका बाहरी चोला बार-बार बदलता रहता है, परन्तु उसके अन्दर निवास करने वाली आत्मा शाश्वत है, वह मारती नहीं हैं, अपितु भिन्न-भिन्न शरीरों को धारण कर आगे के जीवन क्रम की ओर गतिशील रहती है|

जो कार्य जीव द्वारा अपनी देह में होता है, उसे कर्म कहते हैं और उसके सामान्यतः दो भेद हैं - शुभ कर्म यानी कि पुण्य तथा अशुभ कर्म अर्थात पाप| शुभ कर्म या पुण्य वह होता है, जिसमे हम किसी को सुख देते हैं, किसी की भलाई करते हैं और अशुभ कर्म वह होता है, जिसमें हमारे द्वारा किसी को दुःख प्राप्त होता है, जिसमें हमारे द्वारा किसी को संताप पहुंचता हैं|

मानव योनी ही एक ऐसे योनि है, जिसमें वह अन्य कर्मों को संचित करता रहता है| पशु आदि तो बस पूर्व कर्मों के अनुसार जन्म ले कर ही चलते रहते हैं, वे यह नहीं सोचते, कि यह कार्य में कर रहा हूं या मैं इसको मार रहा हूं| अतः उनके पूर्व कर्म तो क्षय होते रहते हैं, परन्तु नवीन कर्मों का निर्माण नहीं होता; जबकि मनुष्य हर बात में 'मैं' को ही सर्वोच्चता प्रदान करता हैं... और चूंकि वह प्रत्येक कार्य का श्रेय खुद लेना चाहता है, अतः उसका परिणाम भी उसे ही भुगतना पड़ता है|

मनुष्य जीवन और कर्म

मनुष्य जीवन में कर्म को शास्त्रीय पद्धति में तीन भागों में बांटा गया है -


१. संचित
२. प्रारब्ध
३. आगामी (क्रियमाण)


'संचित कर्म' वे होते हैं, जो जीव ने अपने समस्त दैहिक आयु के द्वारा अर्जित किये हैं और जो वह अभी भी करता जा रहा है|


'प्रारब्ध' का अर्थ है, जिन कर्मों का फल अभी गतिशील हैं, उसे वर्त्तमान में भोगा जा रहा हैं|

'आगामी' का अर्थ है, वे कर्म, जिनका फल अभी आना शेष है|

इन तीनो कर्मों के अधीन मनुष्य अपना जीवन जीता रहता है| प्रकृति के द्वारा ऐसी व्यवस्था तो रहती है, कि उसके पूर्व कर्म संचित रहें, परन्तु दुर्भाग्य यह है, कि मनुष्य को उसके नवीन कर्म भी भोगने पड़ते हैं, फलस्वरूप उसे अनंत जन्म लेने पड़ते हैं| परन्तु यह तो एक बहुत ही लम्बी प्रक्रिया है, और इसमें तो अनेक जन्मों तक भटकते रहना पड़ता है|

परन्तु एक तरीका है जिससे व्यक्ति अपने छल, दोष, पाप को समूल नष्ट कर सकता है, नष्ट ही नहीं कर सकता अपितु भविष्य के लिए अपने अन्दर अंकुश भी लगा सकता है, जिससे वह आगे के जीवन को पूर्ण पवित्रता युक्त जी सके, पूर्ण दिव्यता युक्त जी सके और जिससे उसे फिर से कर्मों के पाश में बंधने की आवश्यकता नहीं पड़े|

साधना : एकमात्र मार्ग


...और यह तरीका, यह मार्ग है साधना का, क्योंकि साधना का अर्थ ही है, कि अनिच्छित स्थितियों पर पूर्णतः विजय प्राप्त कर अपने जीवन को पूरी तरह साध लेना, इस पर पूरी तरह से अपना नियंत्रण कायम कर लेना|


यदि यह साधना तंत्र मार्ग के अनुसार हो, तो इससे श्रेष्ठ कुछ हो ही नहीं सकता, इससे उपयुक्त स्थिति तो और कोई हो ही नहीं सकती, क्योंकि स्वयं शिव ने 'महानिर्वाण तंत्र' में पार्वती को तंत्र की विशेषता के बारे में समझाते हुए बताया है -

कल्किल्मष दीनानां द्विजातीनां सुरेश्वरी |

मध्या मध्य विचाराणां न शुद्धिः श्रौत्कर्मणा ||

न संहिताध्यैः स्र्मुतीभिरष्टसिद्धिर्नुणां भवेत् |

सत्यं सत्यं पुनः सत्यं सत्य सत्यं मयोच्यते ||

विनाह्यागम मार्गेण कलौ नास्ति गतिः प्रिये |

श्रुतिस्मृतिपुराणादी मयैवोक्तं पूरा शिवे ||

आगमोक्त विधानेन कलौ देवान्यजेत्सुधिः ||




- ही देवी! कलि दोष के कारण ब्राह्मण या दुसरे लोग, जो पाप-पुण्य का विचार करते हैं, वे वैदिक पूजन की विधियों से पापहीन नहीं हो सकते| मैं बार बार सत्य कहता हूं, कि संहिता और स्मृतियों से उनकी आकांक्षा पूर्ण नहीं हो सकती| कलियुग में तंत्र मार्ग ही एकमात्र विकल्प है| यह सही है, कि वेद, पुराण, स्मृति आदि भी विश्व को किसी समय मैंने ही प्रदान किया था, परन्तु कलियुग में बुद्धिमान व्यक्ति तंत्र द्वारा ही साधना कर इच्छित लाभ पाएगा|

इससे स्पष्ट होता है, कि तंत्र साधना द्वारा व्यक्ति अपने पाप पूर्ण कर्मों को नष्ट कर, भविष्य के लिए उनसे बन्धन रहित हो सकते हैं| वैसे भी व्यक्ति यदि जीवन में पूर्ण दरिद्रता युक्त जीवन जी रहा है या यदि वह किसी घातक बीमारी के चपेट में है, जो कि समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रही हो, तो यह समझ लेना चाहिए, कि उसके पाप आगे आ रहे है ...

नीचे मैं कुछ स्थितियां स्पष्ट कर रहा हूं, जो कि व्यक्ति के पूर्व पापों के कारण जीवन में प्रवेश करती हैं --


१. घर में बार-बार कोई दुर्घटना होना, आग लगना, चोरी होना आदि |

२. पुत्र या संतान का न होना, या होने पर तुरंत मर जाना |

३. घर के सदस्यों की अकाल मृत्यु होना |

४. जो भी योजना बनायें, उसमें हमेशा नुकसान होना |

५. हमेशा शत्रुओं का भय होना|

६. विवाह में अत्यंत विलम्ब होना या घर में कलह पूर्ण वातावरण, तनाव आदि|

७. हमेशा पैसे की तंगी होना, दरिद्रतापूर्ण जीवन, बीमारी और अदालती मुकदमों में पैसा पानी की तरह बहना|


ये कुछ स्थितियां हैं, जिनमें व्यक्ति जी-जान से कोशिश करने के उपरांत भी यदि उन पर नियंत्रण नहीं प्राप्त कर पाता, तो समझ लेना चाहिए, कि यह पूर्व जन्म कर्मों के दोष के कारण ही घटित हो रहा है| इसके लिये फिर उन्हें साधना का मार्ग अपनाना चाहिए, जिसके द्वारा उसके समस्त दोष नष्ट हो सकें और वह जीवन में सभी प्रकार से वैभव, शान्ति और श्रेष्ठता प्राप्त कर सके|

पापांकुशा साधना

ऐसी ही एक साधना है पापांकुशा साधना, जिसके द्वारा व्यक्ति अपने जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दोषों को - चाहे वह दरिद्रता हो, अकाल मृत्यु हो, बीमारी हो या चाहे और कुछ हो, उसे पूर्णतः समाप्त कर सकता है और अब तक के संचित पाप कर्मों को पूर्णतः नष्ट करता हुआ भविष्य के लिए भी उनके पाश से मुक्त हो जाता है, उन पर अंकुश लगा पाता है |

इस साधना को संपन्न करने से व्यक्ति के जीवन में यदि ऊपर बताई गई स्थितियां होती है, तो वे स्वतः ही समाप्त हो जाती हैं| वह फिर दिनों-दिन उन्नति की ओर अग्रसर होने लग जाता है, इच्छित क्षेत्र में सफलता प्राप्त करता है और फिर कभी भी, किसी भी प्रकार की बाधा का सामना उसे अपने जीवन में नहीं करना पड़ता|

यह साधना अत्याधिक उच्चकोटि की है और बहुत ही तीक्ष्ण है| चूंकि यह तंत्र साधना है, अतः इसका प्रभाव शीघ्र देखने को मिलता है| यह साधना स्वयं ब्रह्म ह्त्या के दोष से मुक्त होने के लिए एवं जनमानस में आदर्श स्थापित करने के लिए कालभैरव ने भी संपन्न की थी ... इसी से साधना की दिव्यता और तेजस्विता का अनुमान हो जाता है ....


यह साधना तीन दिवसीय है, इसे पापांकुशा एकादशी से या किसी भी एकादशी से प्रारम्भ करना चाहिए| इसके लिए 'समस्त पाप-दोष निवारण यंत्र' तथा 'हकीक माला' की आवश्यकता होती है|

सर्वप्रथ साधक को ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान आदि से निवृत्त हो कर, सफेद धोती धारण कर, पूर्व दिशा की ओर मूंह कर बैठना चाहिए और अपने सामने नए श्वेत वस्त्र से ढके बाजोट पर 'समस्त पाप-दोष निवारण यंत्र' स्थापित कर उसका पंचोपचार पूजन संपन्न करना चाहिए| 'मैं अपने सभी पाप-दोष समर्पित करता हूं, कृपया मुझे मुक्ति दें और जीवन में सुख, लाभ, संतुष्टि प्रसन्नता आदि प्रदान करें' - ऐसा कहने के साथ यदि अन्य कोई इच्छा विशेष हो, तो उसका भी उच्चारण कर देना चाहिए| फिर 'हकीक' से निम्न मंत्र का २१ माला मंत्र जप करना चाहिए --
|| ॐ क्लीं ऐं पापानि शमय नाशय ॐ फट ||


| ॐ सर्व पापनाशय ह्रों हीं नम : |

यह मंत्र अत्याधिक चैत्यन्य है और साधना काल में ही साधक को अपने शरीर का ताप बदला मालूम होगा| परन्तु भयभीत न हों, क्योंकि यह तो शरीर में उत्पन्न दिव्याग्नी है, जिसके द्वारा पाप राशि भस्मीभूत हो रही है| साधना समाप्ति के पश्चात साधक को ऐसा प्रतीत होगा, कि उसका सारा शरीर किसी बहुत बोझ से मुक्त हो गया है, स्वयं को वह पूर्ण प्रसन्न एवं आनन्दित महसूस करेगा और उसका शरीर फूल की भांति हल्का महसूस होगा |

जो साधक अध्यात्म के पथ पर आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें तो यह साधना अवश्य ही संपन्न करने चाहिए, क्योंकि जब तक पाप कर्मों का क्षय नहीं हो जाता, व्यक्ति की कुण्डलिनी शक्ति जागृत हो ही नहीं सकती और न ही वह समाधि अवस्था को प्राप्त कर सकता है|

साधना के उपरांत यंत्र तथा माला को किसी जलाशय में अर्पित कर देना चाहिए| ऐसा करने से साधना फलीभूत होती है और व्यक्ति समस्त दोषों से मुक्त होता हुआ पूर्ण सफलता अर्जित कर, भौतिक एवं अध्यात्मिक, दोनों मार्गों में श्रेष्टता प्राप्त करता है| इसलिए साधक को यह साधना बार बार संपन्न करनी है, जब तक कि उसे अपने कार्यों में इच्छित सफलता मिल न पाये|


- सदगुरुदेव नारायण दत्त श्रीमाली

Monday, September 29, 2014

When ever you need me understand ? जब कभी आप मुझे समझेंगे जब गंगा मे पानी बह चुका होगा


जब कभी आप मुझे समझेंगे जब गंगा मे पानी बह चुका होगा ,,
और आप हाथ मलते रह जाएंगे .... और एहसास करेंगे की जीवन मे कुछ पल ऐसे भी थे जब मै गुरु चरणों मे बैठा था .!

गुरु के रुप में ज्ञान की पूजा का है। गुरु अज्ञान रुपी अंधकार
से ज्ञान रुपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं। गुरु धर्म और
सत्य की राह बताते हैं। गुरु से ऐसा ज्ञान मिलता है,
जो जीवन के लिए कल्याणकारी होता है।
गुरु शब्द का सरल अर्थ होता है- बड़ा, देने वाला,
अपेक्षा रहित, स्वामी, प्रिय यानि गुरु वह है जो ज्ञान में
बड़ा है, विद्यापति है, जो निस्वार्थ भाव से देना जानता हो,
जो हमको प्यारा है। गुरु का जीवन में उतना ही महत्व है,
जितना माता-पिता का। माता-पिता के कारण इस संसार में
हमारा अस्तित्व होता है। किंतु जन्म के बाद एक सद्गुरु
ही व्यक्ति को ज्ञान और अनुशासन का ऐसा महत्व
सिखाता है, जिससे व्यक्ति अपने सद्कर्मों और
सद्विचारों से जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी अमर
हो जाता है। यह अमरत्व गुरु ही दे सकता है। सद्गुरु ने
ही भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम बना दिया। इसलिए
गुरुपूर्णिमा को अनुशासन पर्व के रुप में भी मनाया जाता है।
इस प्रकार व्यक्ति के चरित्र और व्यक्तित्व का संपूर्ण
विकास गुरु ही करता है। जिससे जीवन की कठिन राह
को आसान हो जाती है।
जब अध्यात्म क्षेत्र की बात होती है तो बिना गुरु के ईश्वर
से जुडऩा कठिन है। गुरु से दीक्षा पाकर ही आत्मज्ञान,
ब्रह्मज्ञान प्राप्त होता है।
हिन्दु धर्म ग्रंथों में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश
माना गया है।

गुरुब्र्रह्मा, गुरुर्विष्णु, गुरुर्देवो महेश्वरा:।
गुरुर्साक्षात् परब्रह्मï तस्मै: श्री गुरुवे नम:॥

सार यह है कि गुरु शिष्य के बुरे गुणों को नष्ट कर उसके
चरित्र, व्यवहार और जीवन को ऐसे सद्गुणों से भर देता है।
जिससे शिष्य का जीवन संसार के लिए एक आदर्श बन
जाता है। ऐसे गुरु को ही साक्षात ईश्वर कहा गया है।
इसलिए जीवन में गुरु का होना जरुरी है।

शिव सहस्त्रनाम Shiv Sahatranaam


शिव सहस्त्रनाम


ऊँ स्थिराय नमःऊँ स्थाणवे नमःऊँ प्रभवे नमःऊँ भीमाय नमःऊँ प्रवराय नमःऊँ वरदाय नमःऊँ वराय नमःऊँ सर्वात्मने नमःऊँ सर्वविख्याताय नमःऊँ सर्वस्मै नमः ऊँ सर्वकाराय नमःऊँ भवाय नमःऊँ जटिने नमःऊँ चर्मिणे नमः,ऊँ शिखण्डिने नमःऊँ सर्वांङ्गाय नमःऊँ सर्वभावाय नमःऊँ हराय नमःऊँ हरिणाक्षाय नमःऊँ सर्वभूतहराय नमः ऊँ प्रभवे नमःऊँ प्रवृत्तये नमःऊँ निवृत्तये नमःऊँ नियताय नमःऊँ शाश्वताय नमःऊँ ध्रुवाय नमःऊँ श्मशानवासिने नमःऊँ भगवते नमःऊँ खेचराय नमःऊँ गोचराय नमः ऊँ अर्दनाय नमःऊँ अभिवाद्याय नमःऊँ महाकर्मणे नमःऊँ तपस्विने नमःऊँ भूतभावनाय नमःऊँ उन्मत्तवेषप्रच्छन्नाय नमःऊँ सर्वलोकप्रजापतये नमःऊँ महारूपाय नमःऊँ महाकायाय नमःऊँ वृषरूपाय नमः ऊँ महायशसे नमःऊँ महात्मने नमःऊँ सर्वभूतात्मने नमःऊँ विश्वरूपाय नमःऊँ महाहनवे नमःऊँ लोकपालाय नमःऊँ अंतर्हितात्मने नमःऊँ प्रसादाय नमःऊँ हयगर्दभाय नमःऊँ पवित्राय नमः (50)
ऊँ महते नमःऊँ नियमाय नमःऊँ नियमाश्रिताय नमःऊँ सर्वकर्मणे नमःऊँ स्वयंभूताय नमःऊँ आदये नमःऊँ आदिकराय नमःऊँ निधये नमःऊँ सहस्राक्षाय नमःऊँ विशालाक्षाय नमःऊँ सोमाय नमःऊँ नक्षत्रसाधकाय नमःऊँ चंद्राय नमःऊँ सूर्याय नमःऊँ शनये नमःऊँ केतवे नमःऊँ ग्रहाय नमःऊँ ग्रहपतये नमःऊँ वराय नमःऊँ अत्रये नमःऊँ अत्र्यानमस्कर्त्रे नमःऊँ मृगबाणार्पणाय नमःऊँ अनघाय नमः,ऊँ महातपसे नमःऊँ घोरतपसे नमःऊँ अदीनाय नमःऊँ दीनसाधककराय नमःऊँ संवत्सरकराय नमःऊँ मंत्राय नमःऊँ प्रमाणाय नमःऊँ परमन्तपाय नमःऊँ योगिने नमःऊँ योज्याय नमःऊँ महाबीजाय नमःऊँ महारेतसे नमःऊँ महाबलाय नमःऊँ सुवर्णरेतसे नमःऊँ सर्वज्ञाय नमःऊँ सुबीजाय नमःऊँ बीजवाहनाय नमःऊँ दशबाहवे नमःऊँ अनिमिषाय नमःऊँ नीलकण्ठाय नमःऊँ उमापतये नमःऊँ विश्वरूपाय नमःऊँ स्वयंश्रेष्ठाय नमःऊँ बलवीराय नमःऊँ अबलोगणाय नमःऊँ गणकर्त्रे नमःऊँ गणपतये नमः (100)
ऊँ दिग्वाससे नमःऊँ कामाय नमःऊँ मंत्रविदे नमःऊँ परममन्त्राय नमःऊँ सर्वभावकराय नमःऊँ हराय नमःऊँ कमण्डलुधराय नमःऊँ धन्विते नमःऊँ बाणहस्ताय नमःऊँ कपालवते नमःऊँ अशनिने नमःऊँ शतघ्निने नमःऊँ खड्गिने नमःऊँ पट्टिशिने नमःऊँ आयुधिने नमःऊँ महते नमःऊँ स्रुवहस्ताय नमःऊँ सुरूपाय नमःऊँ तेजसे नमःऊँ तेजस्करनिधये नमः ऊँ उष्णीषिणे नमःऊँ सुवक्त्राय नमःऊँ उदग्राय नमःऊँ विनताय नमःऊँ दीर्घाय नमःऊँ हरिकेशाय नमःऊँ सुतीर्थाय नमःऊँ कृष्णाय नमःऊँ श्रृगालरूपाय नमः,ऊँ सिद्धार्थाय नमः ऊँ मुण्डाय नमःऊँ सर्वशुभंकराय नमःऊँ अजाय नमःऊँ बहुरूपाय नमःऊँ गन्धधारिणे नमःऊँ कपर्दिने नमःऊँ उर्ध्वरेतसे नमःऊँ उर्ध्वलिंगाय नमःऊँ उर्ध्वशायिने नमःऊँ नभस्थलाय नमःऊँ त्रिजटाय नमःऊँ चीरवाससे नमः,ऊँ रूद्राय नमःऊँ सेनापतये नमःऊँ विभवे नमःऊँ अहश्चराय नमःऊँ नक्तंचराय नमःऊँ तिग्ममन्यवे नमःऊँ सुवर्चसाय नमःऊँ गजघ्ने नमः (150)
ऊँ दैत्यघ्ने नमःऊँ कालाय नमःऊँ लोकधात्रे नमःऊँ गुणाकराय नमःऊँ सिंहसार्दूलरूपाय नमःऊँ आर्द्रचर्माम्बराय नमःऊँ कालयोगिने नमःऊँ महानादाय नमःऊँ सर्वकामाय नमःऊँ चतुष्पथाय नमःऊँ निशाचराय नमःऊँ प्रेतचारिणे नमःऊँ भूतचारिणे नमःऊँ महेश्वराय नमःऊँ बहुभूताय नमः,ऊँ बहुधराय नमःऊँ स्वर्भानवे नमःऊँ अमिताय नमःऊँ गतये नमःऊँ नृत्यप्रियाय नमःऊँ नृत्यनर्ताय नमःऊँ नर्तकाय नमःऊँ सर्वलालसाय नमःऊँ घोराय नमःऊँ महातपसे नमः,ऊँ पाशाय नमःऊँ नित्याय नमःऊँ गिरिरूहाय नमःऊँ नभसे नमःऊँ सहस्रहस्ताय नमःऊँ विजयाय नमःऊँ व्यवसायाय नमःऊँ अतन्द्रियाय नमःऊँ अधर्षणाय नमःऊँ धर्षणात्मने नमःऊँ यज्ञघ्ने नमःऊँ कामनाशकाय नमःऊँ दक्षयागापहारिणे नमःऊँ सुसहाय नमःऊँ मध्यमाय नमःऊँ तेजोपहारिणे नमःऊँ बलघ्ने नमःऊँ मुदिताय नमःऊँ अर्थाय नमःऊँ अजिताय नमःऊँ अवराय नमःऊँ गम्भीरघोषाय नमःऊँ गम्भीराय नमःऊँ गंभीरबलवाहनाय नमःऊँ न्यग्रोधरूपाय नमः (200)
ऊँ न्यग्रोधाय नमःऊँ वृक्षकर्णस्थितये नमःऊँ विभवे नमःऊँ सुतीक्ष्णदशनाय नमःऊँ महाकायाय नमःऊँ महाननाय नमः,ऊँ विश्वकसेनाय नमःऊँ हरये नमःऊँ यज्ञाय नमःऊँ संयुगापीडवाहनाय नमःऊँ तीक्ष्णतापाय नमःऊँ हर्यश्वाय नमःऊँ सहायाय नमःऊँ कर्मकालविदे नमःऊँ विष्णुप्रसादिताय नमःऊँ यज्ञाय नमःऊँ समुद्राय नमःऊँ वडमुखाय नमःऊँ हुताशनसहायाय नमःऊँ प्रशान्तात्मने नमः,ऊँ हुताशनाय नमःऊँ उग्रतेजसे नमःऊँ महातेजसे नमःऊँ जन्याय नमःऊँ विजयकालविदे नमःऊँ ज्योतिषामयनाय नमःऊँ सिद्धये नमःऊँ सर्वविग्रहाय नमःऊँ शिखिने नमःऊँ मुण्डिने नमःऊँ जटिने नमःऊँ ज्वालिने नमःऊँ मूर्तिजाय नमःऊँ मूर्ध्दगाय नमःऊँ बलिने नमःऊँ वेणविने नमःऊँ पणविने नमःऊँ तालिने नमःऊँ खलिने नमःऊँ कालकंटकाय नमःऊँ नक्षत्रविग्रहमतये नमःऊँ गुणबुद्धये नमःऊँ लयाय नमःऊँ अगमाय नमःऊँ प्रजापतये नमःऊँ विश्वबाहवे नमः,ऊँ विभागाय नमःऊँ सर्वगाय नमःऊँ अमुखाय नमःऊँ विमोचनाय नमः (250)
ऊँ सुसरणाय नमःऊँ हिरण्यकवचोद्भाय नमःऊँ मेढ्रजाय नमःऊँ बलचारिणे नमःऊँ महीचारिणे नमःऊँ स्रुत्याय नमः,ऊँ सर्वतूर्यनिनादिने नमःऊँ सर्वतोद्यपरिग्रहाय नमःऊँ व्यालरूपाय नमःऊँ गुहावासिने नमःऊँ गुहाय नमःऊँ मालिने नमःऊँ तरंगविदे नमःऊँ त्रिदशाय नमःऊँ त्रिकालधृगे नमः,ऊँ कर्मसर्वबन्ध-विमोचनाय नमःऊँ असुरेन्द्राणां बन्धनाय नमःऊँ युधि शत्रुवानाशिने नमःऊँ सांख्यप्रसादाय नमःऊँ दुर्वाससे नमःऊँ सर्वसाधुनिषेविताय नमःऊँ प्रस्कन्दनाय नमःऊँ विभागज्ञाय नमःऊँ अतुल्याय नमःऊँ यज्ञविभागविदे नमःऊँ सर्वचारिणे नमःऊँ सर्ववासाय नमःऊँ दुर्वाससे नमः,ऊँ वासवाय नमःऊँ अमराय नमःऊँ हैमाय नमःऊँ हेमकराय नमःऊँ अयज्ञसर्वधारिणे नमःऊँ धरोत्तमाय नमःऊँ लोहिताक्षाय नमःऊँ महाक्षाय नमःऊँ विजयाक्षाय नमःऊँ विशारदाय नमःऊँ संग्रहाय नमःऊँ निग्रहाय नमःऊँ कर्त्रे नमःऊँ सर्पचीरनिवसनाय नमःऊँ मुख्याय नमःऊँ अमुख्याय नमःऊँ देहाय नमःऊँ काहलये नमःऊँ सर्वकामदाय नमःऊँ सर्वकालप्रसादाय नमःऊँ सुबलाय नमःऊँ बलरूपधृगे नमः(300)
ऊँ सर्वकामवराय नमःऊँ सर्वदाय नमःऊँ सर्वतोमुखाय नमः,ऊँ आकाशनिर्विरूपाय नमःऊँ निपातिने नमःऊँ अवशाय नमः,ऊँ खगाय नमःऊँ रौद्ररूपाय नमःऊँ अंशवे नमःऊँ आदित्याय नमःऊँ बहुरश्मये नमःऊँ सुवर्चसिने नमःऊँ वसुवेगाय नमः,ऊँ महावेगाय नमःऊँ मनोवेगाय नमःऊँ निशाचराय नमःऊँ सर्ववासिने नमःऊँ श्रियावासिने नमःऊँ उपदेशकराय नमःऊँ अकराय नमःऊँ मुनये नमःऊँ आत्मनिरालोकाय नमःऊँ संभग्नाय नमःऊँ सहस्रदाय नमःऊँ पक्षिणे नमःऊँ पक्षरूपाय नमःऊँ अतिदीप्ताय नमःऊँ विशाम्पतये नमःऊँ उन्मादाय नमःऊँ मदनाय नमःऊँ कामाय नमःऊँ अश्वत्थाय नमःऊँ अर्थकराय नमःऊँ यशसे नमःऊँ वामदेवाय नमःऊँ वामाय नमःऊँ प्राचे नमःऊँ दक्षिणाय नमःऊँ वामनाय नमःऊँ सिद्धयोगिने नमःऊँ महर्षये नमःऊँ सिद्धार्थाय नमःऊँ सिद्धसाधकाय नमःऊँ भिक्षवे नमःऊँ भिक्षुरूपाय नमःऊँ विपणाय नमःऊँ मृदवे नमःऊँ अव्ययाय नमःऊँ महासेनाय नमःऊँ विशाखाय नमः (350) 
ऊँ षष्टिभागाय नमःऊँ गवाम्पतये नमःऊँ वज्रहस्ताय नमः,ऊँ विष्कम्भिने नमःऊँ चमुस्तंभनाय नमःऊँ वृत्तावृत्तकराय नमःऊँ तालाय नमःऊँ मधवे नमःऊँ मधुकलोचनाय नमःऊँ वाचस्पतये नमःऊँ वाजसनाय नमःऊँ नित्यमाश्रमपूजिताय नमःऊँ ब्रह्मचारिणे नमःऊँ लोकचारिणे नमःऊँ सर्वचारिणे नमःऊँ विचारविदे नमःऊँ ईशानाय नमःऊँ ईश्वराय नमःऊँ कालाय नमःऊँ निशाचारिणे नमःऊँ पिनाकधृगे नमःऊँ निमितस्थाय नमःऊँ निमित्ताय नमःऊँ नन्दये नमःऊँ नन्दिकराय नमःऊँ हरये नमःऊँ नन्दीश्वराय नमःऊँ नन्दिने नमःऊँ नन्दनाय नमःऊँ नंन्दीवर्धनाय नमःऊँ भगहारिणे नमःऊँ निहन्त्रे नमःऊँ कालाय नमःऊँ ब्रह्मणे नमःऊँ पितामहाय नमःऊँ चतुर्मुखाय नमःऊँ महालिंगाय नमःऊँ चारूलिंगाय नमःऊँ लिंगाध्यक्षाय नमःऊँ सुराध्यक्षाय नमः,ऊँ योगाध्यक्षाय नमःऊँ युगावहाय नमःऊँ बीजाध्यक्षाय नमः,ऊँ बीजकर्त्रे नमःऊँ अध्यात्मानुगताय नमःऊँ बलाय नमःऊँ इतिहासाय नमःऊँ सकल्पाय नमःऊँ गौतमाय नमःऊँ निशाकराय नमः (400)   ऊँ दम्भाय नमःऊँ अदम्भाय नमःऊँ वैदम्भाय नमःऊँ वश्याय नमःऊँ वशकराय नमःऊँ कलये नमःऊँ लोककर्त्रे नमःऊँ पशुपतये नमःऊँ महाकर्त्रे नमःऊँ अनौषधाय नमःऊँ अक्षराय नमःऊँ परब्रह्मणे नमःऊँ बलवते नमःऊँ शक्राय नमःऊँ नीतये नमःऊँ अनीतये नमःऊँ शुद्धात्मने नमःऊँ मान्याय नमःऊँ शुद्धाय नमःऊँ गतागताय नमःऊँ बहुप्रसादाय नमःऊँ सुस्पप्नाय नमःऊँ दर्पणाय नमःऊँ अमित्रजिते नमःऊँ वेदकराय नमःऊँ मंत्रकराय नमःऊँ विदुषे नमःऊँ समरमर्दनाय नमःऊँ महामेघनिवासिने नमःऊँ महाघोराय नमःऊँ वशिने नमःऊँ कराय नमःऊँ अग्निज्वालाय नमःऊँ महाज्वालाय नमःऊँ अतिधूम्राय नमःऊँ हुताय नमःऊँ हविषे नमःऊँ वृषणाय नमःऊँ शंकराय नमःऊँ नित्यंवर्चस्विने नमःऊँ धूमकेताय नमःऊँ नीलाय नमःऊँ अंगलुब्धाय नमःऊँ शोभनाय नमःऊँ निरवग्रहाय नमःऊँ स्वस्तिदायकाय नमःऊँ स्वस्तिभावाय नमःऊँ भागिने नमःऊँ भागकराय नमःऊँ लघवे नमः(450)ऊँ उत्संगाय नमःऊँ महांगाय नमःऊँ महागर्भपरायणाय नमः,ऊँ कृष्णवर्णाय नमःऊँ सुवर्णाय नमःऊँ सर्वदेहिनामिनिन्द्राय नमःऊँ महापादाय नमःऊँ महाहस्ताय नमःऊँ महाकायाय नमःऊँ महायशसे नमःऊँ महामूर्धने नमःऊँ महामात्राय नमः,ऊँ महानेत्राय नमःऊँ निशालयाय नमःऊँ महान्तकाय नमःऊँ महाकर्णाय नमःऊँ महोष्ठाय नमःऊँ महाहनवे नमःऊँ महानासाय नमःऊँ महाकम्बवे नमःऊँ महाग्रीवाय नमःऊँ श्मशानभाजे नमःऊँ महावक्षसे नमःऊँ महोरस्काय नमःऊँ अंतरात्मने नमःऊँ मृगालयाय नमःऊँ लंबनाय नमःऊँ लम्बितोष्ठाय नमःऊँ महामायाय नमःऊँ पयोनिधये नमःऊँ महादन्ताय नमःऊँ महाद्रष्टाय नमःऊँ महाजिह्वाय नमःऊँ महामुखाय नमःऊँ महारोम्णे नमःऊँ महाकोशाय नमःऊँ महाजटाय नमःऊँ प्रसन्नाय नमःऊँ प्रसादाय नमःऊँ प्रत्ययाय नमःऊँ गिरिसाधनाय नमःऊँ स्नेहनाय नमःऊँ अस्नेहनाय नमःऊँ अजिताय नमःऊँ महामुनये नमःऊँ वृक्षाकाराय नमःऊँ वृक्षकेतवे नमःऊँ अनलाय नमःऊँ वायुवाहनाय नमः (500) ऊँ गण्डलिने नमः, ऊँ मेरूधाम्ने नमः, ऊँ देवाधिपतये नमः, ऊँ अथर्वशीर्षाय नमः, ऊँ सामास्या नमः, ऊँ ऋक्सहस्रामितेक्षणाय नमः, ऊँ यजुः पादभुजाय नमः, ऊँ गुह्याय नमः, ऊँ प्रकाशाय नमः, ऊँ जंगमाय नमः, ऊँ अमोघार्थाय नमः, ऊँ प्रसादाय नमः, ऊँ अभिगम्याय नमः, ऊँ सुदर्शनाय नमः, ऊँ उपकाराय नमः, ऊँ प्रियाय नमः, ऊँ सर्वाय नमः, ऊँ कनकाय नमः, ऊँ काञ्चनवच्छये नमः, ऊँ नाभये नमः, ऊँ नन्दिकराय नमः, ऊँ भावाय नमः, ऊँ पुष्करथपतये नमः, ऊँ स्थिराय नमः, ऊँ द्वादशाय नमः, ऊँ त्रासनाय नमः, ऊँ आद्याय नमः, ऊँ यज्ञाय नमः, ऊँ यज्ञसमाहिताय नमः, ऊँ नक्तंस्वरूपाय नमः, ऊँ कलये नमः, ऊँ कालाय नमः, ऊँ मकराय नमः, ऊँ कालपूजिताय नमः, ऊँ सगणाय नमः, ऊँ गणकराय नमः, ऊँ भूतवाहनसारथये नमः, ऊँ भस्मशयाय नमः, ऊँ भस्मगोप्त्रे नमः, ऊँ भस्मभूताय नमः, ऊँ तरवे नमः, ऊँ गणाय नमः, ऊँ लोकपालाय नमः, ऊँ आलोकाय नमः, ऊँ महात्मने नमः, ऊँ सर्वपूजिताय नमः, ऊँ शुक्लाय नमः, ऊँ त्रिशुक्लाय नमः, ऊँ संपन्नाय नमः, ऊँ शुचये नमः (550) ऊँ भूतनिशेविताय नमः, ऊँ आश्रमस्थाय नमः, ऊँ क्रियावस्थाय नमः, ऊँ विश्वकर्ममतये नमः, ऊँ वराय नमः, ऊँ विशालशाखाय नमः, ऊँ ताम्रोष्ठाय नमः, ऊँ अम्बुजालाय नमः, ऊँ सुनिश्चलाय नमः, ऊँ कपिलाय नमः, ऊँ कपिशाय नमः, ऊँ शुक्लाय नमः, ऊँ आयुषे नमः, ऊँ पराय नमः, ऊँ अपराय नमः, ऊँ गंधर्वाय नमः, ऊँ अदितये नमः, ऊँ ताक्ष्याय नमः, ऊँ सुविज्ञेयाय नमः, ऊँ सुशारदाय नमः, ऊँ परश्वधायुधाय नमः, ऊँ देवाय नमः, ऊँ अनुकारिणे नमः, ऊँ सुबान्धवाय नमः, ऊँ तुम्बवीणाय नमः, ऊँ महाक्रोधाय नमः, ऊँ ऊर्ध्वरेतसे नमः, ऊँ जलेशयाय नमः, ऊँ उग्राय नमः, ऊँ वंशकराय नमः, ऊँ वंशाय नमः, ऊँ वंशानादाय नमः, ऊँ अनिन्दिताय नमः, ऊँ सर्वांगरूपाय नमः, ऊँ मायाविने नमः, ऊँ सुहृदे नमः, ऊँ अनिलाय नमः, ऊँ अनलाय नमः, ऊँ बन्धनाय नमः, ऊँ बन्धकर्त्रे नमः, ऊँ सुवन्धनविमोचनाय नमः, ऊँ सयज्ञयारये नमः, ऊँ सकामारये नमः, ऊँ महाद्रष्टाय नमः, ऊँ महायुधाय नमः, ऊँ बहुधानिन्दिताय नमः, ऊँ शर्वाय नमः, ऊँ शंकराय नमः, ऊँ शं कराय नमः, ऊँ अधनाय नमः (600)  ऊँ अमरेशाय नमः, ऊँ महादेवाय नमः, ऊँ विश्वदेवाय नमः, ऊँ सुरारिघ्ने नमः, ऊँ अहिर्बुद्धिन्याय नमः,  ऊँ अनिलाभाय नमः, ऊँ चेकितानाय नमः, ऊँ हविषे नमः, ऊँ अजैकपादे नमः, ऊँ कापालिने नमः, ऊँ त्रिशंकवे नमः, ऊँ अजिताय नमः, ऊँ शिवाय नमः, ऊँ धन्वन्तरये नमः, ऊँ धूमकेतवे नमः, ऊँ स्कन्दाय नमः, ऊँ वैश्रवणाय नमः, ऊँ धात्रे नमः, ऊँ शक्राय नमः, ऊँ विष्णवे नमः, ऊँ मित्राय नमः, ऊँ त्वष्ट्रे नमः, ऊँ ध्रुवाय नमः, ऊँ धराय नमः, ऊँ प्रभावाय नमः, ऊँ सर्वगोवायवे नमः, ऊँ अर्यम्णे नमः, ऊँ सवित्रे नमः, ऊँ रवये नमः, ऊँ उषंगवे नमः, ऊँ विधात्रे नमः, ऊँ मानधात्रे नमः, ऊँ भूतवाहनाय नमः, ऊँ विभवे नमः, ऊँ वर्णविभाविने नमः, ऊँ सर्वकामगुणवाहनाय नमः, ऊँ पद्मनाभाय नमः, ऊँ महागर्भाय नमः, चन्द्रवक्त्राय नमः, ऊँ अनिलाय नमः, ऊँ अनलाय नमः, ऊँ बलवते नमः, ऊँ उपशान्ताय नमः, ऊँ पुराणाय नमः, ऊँ पुण्यचञ्चवे नमः, ऊँ ईरूपाय नमः, ऊँ कुरूकर्त्रे नमः, ऊँ कुरूवासिने नमः, ऊँ कुरूभूताय नमः, ऊँ गुणौषधाय नमः (650) ऊँ सर्वाशयाय नमः, ऊँ दर्भचारिणे नमः, ऊँ सर्वप्राणिपतये नमः, ऊँ देवदेवाय नमः, ऊँ सुखासक्ताय नमः, ऊँ सत स्वरूपाय नमः, ऊँ असत् रूपाय नमः, ऊँ सर्वरत्नविदे नमः, ऊँ कैलाशगिरिवासने नमः, ऊँ हिमवद्गिरिसंश्रयाय नमः, ऊँ कूलहारिणे नमः, ऊँ कुलकर्त्रे नमः, ऊँ बहुविद्याय नमः, ऊँ बहुप्रदाय नमः, ऊँ वणिजाय नमः, ऊँ वर्धकिने नमः, ऊँ वृक्षाय नमः, ऊँ बकुलाय नमः, ऊँ चंदनाय नमः, ऊँ छदाय नमः, ऊँ सारग्रीवाय नमः, ऊँ महाजत्रवे नमः, ऊँ अलोलाय नमः, ऊँ महौषधाय नमः, ऊँ सिद्धार्थकारिणे नमः, ऊँ छन्दोव्याकरणोत्तर-सिद्धार्थाय नमः, ऊँ सिंहनादाय नमः, ऊँ सिंहद्रंष्टाय नमः, ऊँ सिंहगाय नमः, ऊँ सिंहवाहनाय नमः, ऊँ प्रभावात्मने नमः, ऊँ जगतकालस्थालाय नमः, ऊँ लोकहिताय नमः, ऊँ तरवे नमः, ऊँ सारंगाय नमः, ऊँ नवचक्रांगाय नमः, ऊँ केतुमालिने नमः, ऊँ सभावनाय नमः, ऊँ भूतालयाय नमः, ऊँ भूतपतये नमः, ऊँ अहोरात्राय नमः, ऊँ अनिन्दिताय नमः, ऊँ सर्वभूतवाहित्रे नमः, ऊँ सर्वभूतनिलयाय नमः, ऊँ विभवे नमः, ऊँ भवाय नमः, ऊँ अमोघाय नमः, ऊँ संयताय नमः, ऊँ अश्वाय नमः, ऊँ भोजनाय नमः, (700)ऊँ प्राणधारणाय नमः, ऊँ धृतिमते नमः, ऊँ मतिमते नमः, ऊँ दक्षाय नमःऊँ सत्कृयाय नमः, ऊँ युगाधिपाय नमः, ऊँ गोपाल्यै नमः, ऊँ गोपतये नमः, ऊँ ग्रामाय नमः, ऊँ गोचर्मवसनाय नमः, ऊँ हरये नमः, ऊँ हिरण्यबाहवे नमः, ऊँ प्रवेशिनांगुहापालाय नमः, ऊँ प्रकृष्टारये नमः, ऊँ महाहर्षाय नमः, ऊँ जितकामाय नमः, ऊँ जितेन्द्रियाय नमः, ऊँ गांधाराय नमः, ऊँ सुवासाय नमः, ऊँ तपःसक्ताय नमः, ऊँ रतये नमः, ऊँ नराय नमः, ऊँ महागीताय नमः, ऊँ महानृत्याय नमः, ऊँ अप्सरोगणसेविताय नमः, ऊँ महाकेतवे नमः, ऊँ महाधातवे नमः, ऊँ नैकसानुचराय नमः, ऊँ चलाय नमः, ऊँ आवेदनीयाय नमः, ऊँ आदेशाय नमः, ऊँ सर्वगंधसुखावहाय नमः, ऊँ तोरणाय नमः, ऊँ तारणाय नमः, ऊँ वाताय नमः, ऊँ परिधये नमः, ऊँ पतिखेचराय नमः, ऊँ संयोगवर्धनाय नमः, ऊँ वृद्धाय नमः, ऊँ गुणाधिकाय नमः, ऊँ अतिवृद्धाय नमः, ऊँ नित्यात्मसहायाय नमः, ऊँ देवासुरपतये नमः, ऊँ पत्ये नमः, ऊँ युक्ताय नमः, ऊँ युक्तबाहवे नमः, ऊँ दिविसुपर्वदेवाय नमः, ऊँ आषाढाय नमः, ऊँ सुषाढ़ाय नमः, ऊँ ध्रुवाय नमः (750)ऊँ हरिणाय नमः, ऊँ हराय नमः, ऊँ आवर्तमानवपुषे नमः, ऊँ वसुश्रेष्ठाय नमः, ऊँ महापथाय नमः, ऊँ विमर्षशिरोहारिणे नमः, ऊँ सर्वलक्षणलक्षिताय नमः, ऊँ अक्षरथयोगिने नमः, ऊँ सर्वयोगिने नमः, ऊँ महाबलाय नमः, ऊँ समाम्नायाय नमः, ऊँ असाम्नायाय नमः, ऊँ तीर्थदेवाय नमः, ऊँ महारथाय नमः, ऊँ निर्जीवाय नमः, ऊँ जीवनाय नमः, ऊँ मंत्राय नमः, ऊँ शुभाक्षाय नमः, ऊँ बहुकर्कशाय नमः, ऊँ रत्नप्रभूताय नमः, ऊँ रत्नांगाय नमः, ऊँ महार्णवनिपानविदे नमः, ऊँ मूलाय नमः, ऊँ विशालाय नमः, ऊँ अमृताय नमः, ऊँ व्यक्ताव्यवक्ताय नमः, ऊँ तपोनिधये नमः, ऊँ आरोहणाय नमः, ऊँ अधिरोहाय नमः, ऊँ शीलधारिणे नमः, ऊँ महायशसे नमः, ऊँ सेनाकल्पाय नमः, ऊँ महाकल्पाय नमः, ऊँ योगाय नमः, ऊँ युगकराय नमः, ऊँ हरये नमः, ऊँ युगरूपाय नमः, ऊँ महारूपाय नमः, ऊँ महानागहतकाय नमः, ऊँ अवधाय नमः, ऊँ न्यायनिर्वपणाय नमः, ऊँ पादाय नमः, ऊँ पण्डिताय नमः, ऊँ अचलोपमाय नमः, ऊँ बहुमालाय नमः, ऊँ महामालाय नमः, ऊँ शशिहरसुलोचनाय नमः, ऊँ विस्तारलवणकूपाय नमः, ऊँ त्रिगुणाय नमः, ऊँ सफलोदयाय नमः (800)ऊँ त्रिलोचनाय नमः, ऊँ विषण्डागाय नमः, ऊँ मणिविद्धाय नमः, ऊँ जटाधराय नमः, ऊँ बिन्दवे नमः, ऊँ विसर्गाय नमः, ऊँ सुमुखाय नमः, ऊँ शराय नमः, ऊँ सर्वायुधाय नमः, ऊँ सहाय नमः, ऊँ सहाय नमः, ऊँ निवेदनाय नमः, ऊँ सुखाजाताय नमः, ऊँ सुगन्धराय नमः, ऊँ महाधनुषे नमः, ऊँ गंधपालिभगवते नमः,  ऊँ सर्वकर्मोत्थानाय नमः, ऊँ मन्थानबहुलवायवे नमः, ऊँ सकलाय नमः, ऊँ सर्वलोचनाय नमः, ऊँ तलस्तालाय नमः, ऊँ करस्थालिने नमः, ऊँ ऊर्ध्वसंहननाय नमः, ऊँ महते नमः, ऊँ छात्राय नमः, ऊँ सुच्छत्राय नमः, ऊँ विख्यातलोकाय नमः, ऊँ सर्वाश्रयक्रमाय नमः, ऊँ मुण्डाय नमः, ऊँ विरूपाय नमः, ऊँ विकृताय नमः, ऊँ दण्डिने नमः, ऊँ कुदण्डिने नमः, ऊँ विकुर्वणाय नमः, ऊँ हर्यक्षाय नमः, ऊँ ककुभाय नमः, ऊँ वज्रिणे नमः, ऊँ शतजिह्वाय नमः, ऊँ सहस्रपदे नमः, ऊँ देवेन्द्राय नमः, ऊँ सर्वदेवमयाय नमः, ऊँ गुरवे नमः, ऊँ सहस्रबाहवे नमः, ऊँ सर्वांगाय नमः, ऊँ शरण्याय नमः, ऊँ सर्वलोककृते नमः, ऊँ पवित्राय नमः, ऊँ त्रिककुन्मंत्राय नमः, ऊँ कनिष्ठाय नमः, ऊँ कृष्णपिंगलाय नमः (850)ऊँ ब्रह्मदण्डविनिर्मात्रे नमः, ऊँ शतघ्नीपाशशक्तिमते नमः, ऊँ पद्मगर्भाय नमः, ऊँ महागर्भाय नमः, ऊँ ब्रह्मगर्भाय नमः, ऊँ जलोद्भावाय नमः, ऊँ गभस्तये नमः, ऊँ ब्रह्मकृते नमः, ऊँ ब्रह्मिणे नमः, ऊँ ब्रह्मविदे नमः, ऊँ ब्राह्मणाय नमः, ऊँ गतये नमः, ऊँ अनंतरूपाय नमः, ऊँ नैकात्मने नमः, ऊँ स्वयंभुवतिग्मतेजसे नमः, ऊँ उर्ध्वगात्मने नमः, ऊँ पशुपतये नमः, ऊँ वातरंहसे नमः, ऊँ मनोजवाय नमः, ऊँ चंदनिने नमः, ऊँ पद्मनालाग्राय नमः, ऊँ सुरभ्युत्तारणाय नमः, ऊँ नराय नमः, ऊँ कर्णिकारमहास्रग्विणमे नमः, ऊँ नीलमौलये नमः, ऊँ पिनाकधृषे नमः, ऊँ उमापतये नमः, ऊँ उमाकान्ताय नमः, ऊँ जाह्नवीधृषे नमः, ऊँ उमादवाय नमः, ऊँ वरवराहाय नमः, ऊँ वरदाय नमः, ऊँ वरेण्याय नमः, ऊँ सुमहास्वनाय नमः, ऊँ महाप्रसादाय नमः, ऊँ दमनाय नमः, ऊँ शत्रुघ्ने नमः, ऊँ श्वेतपिंगलाय नमः, ऊँ पीतात्मने नमः, ऊँ परमात्मने नमः, ऊँ प्रयतात्मने नमः, ऊँ प्रधानधृषे नमः, ऊँ सर्वपार्श्वमुखाय नमः, ऊँ त्रक्षाय नमः, ऊँ धर्मसाधारणवराय नमः, ऊँ चराचरात्मने नमः, ऊँ सूक्ष्मात्मने नमः, ऊँ अमृतगोवृषेश्वराय नमः, ऊँ साध्यर्षये नमः, ऊँ आदित्यवसवे नमः (900)ऊँ विवस्वत्सवित्रमृताय नमः, ऊँ व्यासाय नमः, ऊँ सर्गसुसंक्षेपविस्तराय नमः, ऊँ पर्ययोनराय नमः, ऊँ ऋतवे नमः, ऊँ संवत्सराय नमः, ऊँ मासाय नमः, ऊँ पक्षाय नमः, ऊँ संख्यासमापनाय नमः, ऊँ कलायै नमः, ऊँ काष्ठायै नमः, ऊँ लवेभ्यो नमः, ऊँ मात्रेभ्यो नमः, ऊँ मुहूर्ताहःक्षपाभ्यो नमः, ऊँ क्षणेभ्यो नमः, ऊँ विश्वक्षेत्राय नमः, ऊँ प्रजाबीजाय नमः, ऊँ लिंगाय नमः, ऊँ आद्यनिर्गमाय नमः, ऊँ सत् स्वरूपाय नमः, ऊँ असत् रूपाय नमः, ऊँ व्यक्ताय नमः, ऊँ अव्यक्ताय नमः, ऊँ पित्रे नमः, ऊँ मात्रे नमः, ऊँ पितामहाय नमः, ऊँ स्वर्गद्वाराय नमः, ऊँ प्रजाद्वाराय नमः, ऊँ मोक्षद्वाराय नमः, ऊँ त्रिविष्टपाय नमः, ऊँ निर्वाणाय नमः, ऊँ ह्लादनाय नमः, ऊँ ब्रह्मलोकाय नमः, ऊँ परागतये नमः, ऊँ देवासुरविनिर्मात्रे नमः, ऊँ देवासुरपरायणाय नमः, ऊँ देवासुरगुरूवे नमः, ऊँ देवाय नमः, ऊँ देवासुरनमस्कृताय नमः, ऊँ देवासुरमहामात्राय नमः, ऊँ देवासुरमहामात्राय नमः, ऊँ देवासुरगणाश्रयाय नमः, ऊँ देवासुरगणाध्यक्षाय नमः, ऊँ देवासुरगणाग्रण्ये नमः, ऊँ देवातिदेवाय नमः, ऊँ देवर्षये नमः, ऊँ देवासुरवरप्रदाय नमः, ऊँ विश्वाय नमः, ऊँ देवासुरमहेश्वराय नमः, ऊँ सर्वदेवमयाय नमः(950) ऊँ अचिंत्याय नमः, ऊँ देवात्मने नमः, ऊँ आत्मसंबवाय नमः, ऊँ उद्भिदे नमः, ऊँ त्रिविक्रमाय नमः, ऊँ वैद्याय नमः, ऊँ विरजाय नमः, ऊँ नीरजाय नमः, ऊँ अमराय नमः, ऊँ इड्याय नमः, ऊँ हस्तीश्वराय नमः, ऊँ व्याघ्राय नमः, ऊँ देवसिंहाय नमः, ऊँ नरर्षभाय नमः, ऊँ विभुदाय नमः, ऊँ अग्रवराय नमः, ऊँ सूक्ष्माय नमः, ऊँ सर्वदेवाय नमः, ऊँ तपोमयाय नमः, ऊँ सुयुक्ताय नमः, ऊँ शोभनाय नमः, ऊँ वज्रिणे नमः, ऊँ प्रासानाम्प्रभवाय नमः, ऊँ अव्ययाय नमः, ऊँ गुहाय नमः, ऊँ कान्ताय नमः, ऊँ निजसर्गाय नमः, ऊँ पवित्राय नमः, ऊँ सर्वपावनाय नमः, ऊँ श्रृंगिणे नमः, ऊँ श्रृंगप्रियाय नमः, ऊँ बभ्रवे नमः, ऊँ राजराजाय नमः, ऊँ निरामयाय नमः, ऊँ अभिरामाय नमः, ऊँ सुरगणाय नमः, ऊँ विरामाय नमः, ऊँ सर्वसाधनाय नमः, ऊँ ललाटाक्षाय नमः, ऊँ विश्वदेवाय नमः, ऊँ हरिणाय नमः, ऊँ ब्रह्मवर्चसे नमः, ऊँ स्थावरपतये नमः, ऊँ नियमेन्द्रियवर्धनाय नमः, ऊँ सिद्धार्थाय नमः, ऊँ सिद्धभूतार्थाय नमः, ऊँ अचिन्ताय नमः, ऊँ सत्यव्रताय नमः, ऊँ शुचये नमः, ऊँ व्रताधिपाय नमः, ऊँ पराय नमः, ऊँ ब्रह्मणे नमः, ऊँ भक्तानांपरमागतये नमः, ऊँ विमुक्ताय नमः, ऊँ मुक्ततेजसे नमः, ऊँ श्रीमते नमः, ऊँ श्रीवर्धनाय नमः, ऊँ श्री जगते नमः (1008)

ऊँ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात पूर्णमुदच्यते।
पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते ।।
ऊँ शांतिः शांतिः शांतिः

shree sarasvati stotram श्रीसरस्वती स्तोत्रम्




या कुन्देन्दु-तुषारहार-धवला या शुभ्र-वस्त्रावृता
या वीणावरदण्डमन्डितकरा या श्वेतपद्मासना।
या ब्रह्माच्युत-शंकर-प्रभृतिभिर्देवैः सदा पूजिता
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा ॥१॥


दोर्भिर्युक्ता चतुर्भिः स्फटिकमणिमयीमक्षमालां दधाना
हस्तेनैकेन पद्मं सितमपि च शुकं पुस्तकं चापरेण।
भासा कुन्देन्दु-शंखस्फटिकमणिनिभा भासमानाऽसमाना
सा मे वाग्देवतेयं निवसतु वदने सर्वदा सुप्रसन्ना ॥२॥


आशासु राशी भवदंगवल्लि भासैव दासीकृत-दुग्धसिन्धुम्।
मन्दस्मितैर्निन्दित-शारदेन्दुं वन्देऽरविन्दासन-सुन्दरि त्वाम् ॥३॥


शारदा शारदाम्बोजवदना वदनाम्बुजे।
सर्वदा सर्वदास्माकं सन्निधिं सन्निधिं क्रियात् ॥४॥


सरस्वतीं च तां नौमि वागधिष्ठातृ-देवताम्।
देवत्वं प्रतिपद्यन्ते यदनुग्रहतो जनाः ॥५॥


पातु नो निकषग्रावा मतिहेम्नः सरस्वती।
प्राज्ञेतरपरिच्छेदं वचसैव करोति या ॥६॥


शुद्धां ब्रह्मविचारसारपरमा-माद्यां जगद्व्यापिनीं
वीणापुस्तकधारिणीमभयदां जाड्यान्धकारापहाम्।
हस्ते स्पाटिकमालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थितां
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम् ॥७॥




वीणाधरे विपुलमंगलदानशीले
भक्तार्तिनाशिनि विरिंचिहरीशवन्द्ये।
कीर्तिप्रदेऽखिलमनोरथदे महार्हे
विद्याप्रदायिनि सरस्वति नौमि नित्यम् ॥८॥


श्वेताब्जपूर्ण-विमलासन-संस्थिते हे
श्वेताम्बरावृतमनोहरमंजुगात्रे।
उद्यन्मनोज्ञ-सितपंकजमंजुलास्ये

विद्याप्रदायिनि सरस्वति नौमि नित्यम् ॥९॥


मातस्त्वदीय-पदपंकज-भक्तियुक्ता
ये त्वां भजन्ति निखिलानपरान्विहाय।
ते निर्जरत्वमिह यान्ति कलेवरेण
भूवह्नि-वायु-गगनाम्बु-विनिर्मितेन ॥१०॥


मोहान्धकार-भरिते हृदये मदीये
मातः सदैव कुरु वासमुदारभावे।
स्वीयाखिलावयव-निर्मलसुप्रभाभिः
शीघ्रं विनाशय मनोगतमन्धकारम् ॥११॥



ब्रह्मा जगत् सृजति पालयतीन्दिरेशः
शम्भुर्विनाशयति देवि तव प्रभावैः।
न स्यात्कृपा यदि तव प्रकटप्रभावे
न स्युः कथंचिदपि ते निजकार्यदक्षाः ॥१२॥



लक्ष्मिर्मेधा धरा पुष्टिर्गौरी तृष्टिः प्रभा धृतिः।
एताभिः पाहि तनुभिरष्टभिर्मां सरस्वती ॥१३॥


सरसवत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नमः।
वेद-वेदान्त-वेदांग-विद्यास्थानेभ्य एव च ॥१४॥


सरस्वति महाभागे विद्ये कमललोचने।
विद्यारूपे विशालाक्षि विद्यां देहि नमोस्तु ते ॥१५॥


यदक्षर-पदभ्रष्टं मात्राहीनं च यद्भवेत्।
तत्सर्वं क्षम्यतां देवि प्रसीद परमेश्वरि ॥१६॥


सरस्वती मया दृष्टा वीणापुस्तकधारिणी
हंसवाहनसंयुक्ता विद्यादानं करोतु मे
प्रथमं भारती नाम द्वितीयञ्च सरस्वती
तृतीयं शारदा देवी चतुर्थ हंसवाहिनी
पञ्चमं तु जगन्माता षष्ठं वागीश्वरी तथा
सप्तमं चैव कौमारी अष्टमं वरदायिनी
नवमं बुद्धिदात्री च दशमं ब्रह्मचारिणी
एकादशं चन्द्रघण्टा द्वादशं भुवनेश्वरी
द्वादशै तानि नामानि त्रिसन्ध्यं य पठेन्नरः
जिह्वाग्रे वसते तस्य ब्रह्मरूपा सरस्वती ||


॥श्रीसरस्वती स्तोत्रम् संपूर्णं॥